भोपाल। विज्ञान के विद्यार्थी और विज्ञान में रुचि रखने वाले नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। सांइस एक्सप्रेस क्लाइमेट एक्शन स्पेशल प्रदर्शनी ट्रेन आज से आगामी दो दो दिन और हबीबगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर आम जनता के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी। ये विज्ञान प्रदर्शनी 8 एवं 9 अगस्त 2017 को भी हबीबगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर प्रात 10 बजे से सायं 5 बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ निशुल्क उपलब्ध रहेगी। विज्ञान के विद्यार्थी हबीबगंज जाकर इसके माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। सांइस एक्सप्रेस क्लाइमेट एक्शन स्पेशल प्रदर्शनी को आज 1608 दर्शकों ने देखा एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के विषय पर जानकारी प्राप्त की। शहर और आसपास के विज्ञान शिक्षक, विद्यार्थी और विषय में रुचि रखने वालों के लिए यह एक अच्छा अवसर है, जब वे इसका लाभ लेकर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञान में रुचि है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







