---Advertisement---

खाने मांगने पर मिली पिटाई, बाइक चोरी

By
On:
Follow Us

इटारसी। बारहवीं लाईन सागर मेडिकल के सामने स्थित एक कोचिंग के सामने खड़ी बाईक चोरी हो गई, जिसकी शिकायत फरियादी ने सिटी थाने पहुंचकर की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारहवीं लाइन सागर मेडिकल के सामने महाराष्ट्र स्कूल के प्रिंसिपल नरेन्द्र सिंह राजपूत पिता देवेन्द्र सिंह राजपूत की कोचिंग के सामने शाम 4 से 5 बजे के लगभग खड़ी बाइक एमपी 05 एमएच 4795 चोरी हो गई। प्रिंसिपल श्री राजपूत ने जब आसपास बाइक की तलाश की और उन्हें नहीं मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत की है। पुलिस ने चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विगत दिनों 05 अगस्त गुरूवार को प्लेटफार्म नंबर-1 एक सफाईकर्मी ने केंटीन से फ्री खाना मांगा था, जिस स्टॉल पर तैनात नाराज वेंडरों उक्त सफाई के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में फरियादी सफाईकर्मी का अस्पताल में मेडिकल भी कराया था, लेकिन उक्त मामले में कोई कार्यवाही नहीं की थी। लेकिन बुधवार सफाईकर्मी राजू अशोक मंडीक के पिटाई के मामले में जीआरपी ने वेंडर विक्की ठाकुर, इमरान और अन्य दो साथियों पर 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.