रिलायंस पेट्रोल पंप लूटने की बना रहे थे योजना
इटारसी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज भैरव बाबा मंदिर और रिलायंस पेट्रोल पंप के बीच नाग मंदिर के पीछे बने खंडहरनुमा कमरे से छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये समीप ही के रिलायंस पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। इनसे चार तलवार और लोहे की दो रॉड जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर एसडीओपी अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में टीम बनाकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाश भरत शर्मा उर्फ सन्नी शर्मा पिता राकेश शर्मा 22 वर्ष शिवाजी नगर पुरानी इटारसी, गोविन्द केवट उर्फ गोविन्दा पिता कंछेदीलाल केवट 19 वर्ष मीठा कुआ के पास सनखेड़ा नाका पुरानी इटारसी, शुभम पारोची उर्फ हनी पिता विनोद पारोची 19 वर्ष नई गरीबी लाइन, रुस्तम पिता अजीज खान 24 वर्ष पीपल मोहल्ला, बादल धुर्वे पिता कमल धुर्वे 26 वर्ष रेलवे स्टेशन परिसर, अमित शर्मा पिता राकेश शर्मा 32 वर्ष एसी शेड के सामने नयायार्ड को गिरफ्तार किया है।
सभी के खिलाफ धारा 399/402 एवं 25 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के अनुसार सभी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनका पुराना रिकार्ड भी है।
डकैती की योजना बनाते आधा दर्जन गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







