होशंगाबाद। जिला प्रशासन और जिला पुलिस के मुखियाओं ने देर रात अवैध रेत उत्खनन करने वालों की घेराबंदी की। कलेक्टर अविनाश लवानिया और पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना की के नेतृत्व में दोनों विभागों की टीम ने तवा नदी और आसपास से अवैध उत्खनन को पकडऩे के लिए देर रात छापामार कार्रवाई की और होशंगाबाद पचमढ़ी मार्ग पर निमसाडिय़ा पहुंचे। इस दौरान रेत परिवहन करने वाले सैकड़ों ट्रकों की जांच की गई। जांच की खबर लगते ही माफिया में हड़कंप मच गया।
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों से अवैध रेत परिवहन और उत्खनन की सूचना प्रशासन के पास पहुंच रही थी। हमने भारी पुलिस बल, खनिज विभाग के अमले के साथ यहां आकर रेत परिवहन करने वाले ट्रकों की रायल्टी और अन्य जांच की है, बहुत सारे ट्रक बिना रॉयल्टी और ओवरलोडेड मिले हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रब्यूनल के स्पष्ट आदेश हैं कि किसी प्रकार का उत्खनन नहीं होगा। आज जितनी भी गाडिय़ां अवैध पायी जाएंगी निश्चित रूप से उनके खिलाफ राजसात की कार्रवाई की जाएगी।
बिग ब्रेकिंग : रेत खदान पर पुलिस के साथ पहुंच कलेक्टर तो मचा हड़कंप
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







