---Advertisement---

नगर सरकार बनाने मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

By
On:
Follow Us

प्रमोद गुप्ता, सारणी नगरी निकाय चुनाव के लिए मतदान का दौर शुरू हो गया है। 7774 मतदाता नगर सरकार चुनने की तैयारी में जुट गए। पांच अध्यक्ष और 143 नगरपालिका पार्षद पद के लिए मैदान में कूदे हैं। 5 अध्यक्ष के अलावा 143 पार्षदों का भविष्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा। 16 अगस्त को इन मतों की गिनती की जाएगी। नगरपालिका क्षेत्र के 36 वार्डों में 75 बूथ पर मतदान चल रहा है। इन 75 बूथों में से 26 को संवेदनशील माना हैै इन 26 संवेदनशील बूथों के लिए रिटर्निंग अधिकारी एमएल विजयवगीय सुबह से ही मैदान में डटे हुए है। जिन संवेदनशील वार्ड में माहौल खराब होने की संभावना है, वहां रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से पहले चरण का दौरा किया जा चुका है, स्वामी विवेकानंद वार्ड 26 और ऑफिसर क्लब जहां पर वार्ड 17,19 और 21 का मतदान होना है।
इंसानों पर धीमी गति से काम किया जा रहा है।
11081नगरी निकाय चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं का रुझान जमकर दिखने लगा है सुबह 7 बजे से लेकर पाथाखेड़ा क्षेत्र के वार्डों में जिन स्थानों पर मतदान होने हैं। वहां पर सुबह से ही भीड़ दिखाई देने लगी लंबी कतार के में महिला-पुरुष खड़े हैं ताकि नगर की सरकार को चुनने में किसी तरह की उनसे गलती ना हो सके। पाथाखेड़ा के स्वामी विवेकानंद, प्रेमनगर, बाघिन कुंड स्कूल और ऑफिसर क्लब में मतदान का गति धीमी होने के कारण लंबी कतारें लगी हुई हंै, सबसे धीमा कार्य स्वामी विवेकानंद वार्ड में हो रहा है जिसको लेकर मतदाताओं ने आपत्ति भी दर्ज की है।
व्यवस्था चाक चौबंद
मतदान को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद है। 300 पुलिस बल एवं 100 कोटवार तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के अलग-अलग थानों से पुलिस बल मंगाया है। सारनी थाना प्रभारी ने बताया कि कुल 300 पुलिस कर्मी मतदान केंद्रों में तैनात किए गए है और 100 कोटवारो को मतदान केंद्रों में व्यवस्था देखने रखा गया है।
ई वी एम मशीन में आवाज ना आने पर आपत्ति
नगरी निकाय चुनाव सुबह 7 बजे शुरू हुआ और चुनाव के शुरू होने के बाद से आपत्ति और विरोधों का दौर भी शुरू हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी आशा महेंद्र भारती के चुनाव संचालक तिरुपति एरेलू ने रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत देकर एक मशीन से आवाज न आने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब मतदाता पार्षदों और अध्यक्ष दोनों को मतदान कर रहा है, तो मशीन एक बार क्यों बज रही है। उनका कहना है कि जब मतदाता पार्षद और अध्यक्ष के मशीन में वोट दे रहा है तो दोनों बनना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। यह आपत्ति उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी एमएल विजयवर्गीय के समक्ष दी है जिस पर उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर इस तरह की शिकायतें आ रही हैं उन स्थानों पर पंपलेट बैनर पहले से ही लगाए जा चुके हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.