इटारसी। लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन द्वारा निकटस्थ ग्राम बोरतलाई में होली मिलन एवं मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।
अध्यक्ष नीलम गांधी, सचिव डॉ मनीषा गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष लायन निहारिका मालवीय ने सभी सदस्यों को होली और रंगपंचमी पर्वों की बधाई देते हुए कोरोना वायरस के बारे में फैल रही भ्रांतियों को फैलने से रोकने तथा जागरुकता का प्रसार करने प्रत्येक लायन सदस्य से कहा। सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें गुलाल से तिलक किया। इसी अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का अनूठा तरीका अपनाते हुए सभी पुरुष सदस्यों ने महिलाओं के समाज में योगदान पर अपने अपने विचार प्रकट किये।
होली मिलन और मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








