इटारसी। अपने घर जयप्रकाश नगर पुरानी इटारसी से कोचिंग जा रहे एक छात्र को आज शाम एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्र बुरी तरह से घायल हुआ है। उसे यहां उपचार के लिए डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल प्रबंधन के मनोज सारन ने बताया कि छात्र आयुष चौहान पिता प्रदीप चौहान 13 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर पुरानी इटारसी के ब्रेन में चोट है, उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।







