इटारसी। स्वतंत्रता दिवस पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विशेष जांच अभियान चला रही है। इस दौरान शहर में आने वालों पर खास नज़र रखी जा रही है तथा शहर के होटल, लॉज एवं धर्मशाला में ठहरने वाले यात्रियों के बारे में जानकारी जुटायी जा ही है। आज शाम पुलिस की टीम ने शहर की लॉज और होटलों में जाकर वहां रुके यात्रियों के बार में होटल और लॉज प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली और पुलिस ने होटल, लॉज एवं धर्मशाला प्रबंधन को आगाह किया है कि वे अपने यहां रुकने वालों की संपूर्ण जानकारी दर्ज करें तथा कहीं संदिग्ध लगने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष चैकिंग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







