इटारसी। अपना शहर स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित हो, यह भावना लेकर आज सुबह हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संगठन, व्यापारिक संगठनों के सदस्य, कर्मचारी-अधिकारियों ने गांधी स्टेडियम से जयस्तंभ तक करीब चार किलोमीटर की दौड़ लगायी। अवसर था, अपने शहर के लिए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ के आयोजन का।
सुबह मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने झंडी दिखाकर मैराथन रैली का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएमओ सुरेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, सभापति भरत वर्मा, राकेश जाधव जसबीर सिंघ छाबड़ा सहित नगर के अनेक गणमान्यजन मौजूद थे। मैराथन दौड़ में शामिल शहर के हजारों नागरिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के सदस्य यहां से सूरजगंज चौराह, एमजीएम कालेज, तेरहवी लाइन, तालाब मोहल्ला होकर संस्कृत महाविद्यालय, सराफा बाजार, नीमवाड़ा से जयस्तंभ चौक पहुंची जहां अतिथियों ने नगर को संबोधित किया।
विकास और स्वच्छता के लिए दौड़ा शहर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







