सारणी। नगर पालिका परिषद के लिए हुए मतदान के बाद आज गिनती के शुरुआती दौर से ही दिलचस्प रूझान मिल रहे हैं। पहले डाकमत और फिर पहले दौर की गणना खत्म होने के बाद सबसे आगे निर्दलीय प्रत्याशी है। कांग्रेस दौड़ में काफी पिछड़ रही है जबकि भाजपा निर्दलीय के पीछे-पीछे चल रही है।
पहले दौर में डाक मतपत्र के माध्यम से प्रत्याशियों को रुझान मिला। 28 मतपत्र में 10 भाजपा, 2 कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी आशा महेंद्र भारती को 16 मत मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति नागले सारणी पाटिल अपना खाता नहीं खोल पाई है।
भाजपा की धड़कनें बढ़ी
सारणी नगरी निकाय चुनाव को लेकर मतगणना का दौर शुरु हो चुका है। पहले दौर में निर्दलीय प्रत्याशी ने 18 सौ वोट से बढ़ती बनायी तो भाजपा की धड़कनें बढऩा शुरु हो गई है। मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होना था लेकिन किसी कारणवश 20 मिनट मतगणना लेट शुरू हुआ है। पहले दौर में भारतीय जनता पार्टी की आरती झरबड़े बगडोना मतों से निर्दलीय प्रत्याशी आशा महेंद्र भारती को पछाड़ते हुए अपनी बढ़त बनाए हुए जबकि पार्षदों में वार्ड 13 के पार्षद रूपलाल बलवंत सिंह और वार्ड 17 की प्रत्याशी मस्की अपने प्रतिद्वंदी से लगभग 40 मतों से विजयी रही है। मतगणना स्थल के बाहर काफी बड़ी संख्या में परिणाम को सुनने को बेकरार लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।
सारणी चुनाव में गिनती का दिलचस्प रूझान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







