जीनियस प्लानेट स्कूल में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति
इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल में शास्त्रीय संगीत जगत के सात्विक वीणा सौगात देने वाले पदम भूषण पं श्री विश्व मोहन भट्ट के पुत्र पं. सलिल भट्ट की वीणा वादन की प्रस्तुति के साथ तबला वादक हिमांशु महंत भी उपस्थित थे। ग्लोबल इंडियन की उपाधि प्राप्त सलिल भट्ट ने कार्यक्रम की शुरूआत में स्कूल सभी बच्चों तथा उपस्थित श्रोताओं को संगीत के सातों स्वरों के बारे में बताया और राग देस, राग दादरा की शानदार प्रस्तुति दी। अतिथिद्वय का स्वागत संस्था संचालक मो. जाफर सिद्दीकी, प्राचार्य विशाल शुक्ला तथा राष्ट्रीय कैरम खिलाड़ी मो युनिस सिद्दीकी ने किया। सलिल भट्ट की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी बच्चों तथा उपस्थित जनों का मन मोह लिया। अन्त में स्कूल द्वारा पं. सलिल भट्ट तथा हिमाशु महंत का शॉल तथा श्रीफल से सम्मान किया साथ ही श्री भट्ट ने बच्चों द्वार पूछे प्रश्न जैसे आप को वीणा बजाते समय अंगुलियों में चोट नहीं लगती?् आप दोनों को कैसे पता चलता है कि कब कौन सी राग व ताल एक साथ बजानी है राग यमक क्या है? इन सभी का उत्तर बहुत ही सहज और सरल तरीके से दिया। संपूर्ण संचालन व आभार प्रदर्शन स्कूल की संचालिका मनीता सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम में मनीष ठाकुर, स्पिक मैके सदस्य सुनील बाजपेयी, चंचल पटैल तथा ममता बाजपेयी उपस्थित थीं। अभिभावकों में डॉ रविन्द्र गुप्ता, प्रदीप जैन, आलोक शुक्ला तथा राकेश दुबे की उपस्थित ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।
वीणा और तबले की जुगलबंदी ने बच्चों का मन मोह लिया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







