इटारसी। विपिन जोशी स्मारक समिति द्वारा 33 वे वर्ष में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह हेतु योग्य शिक्षकों के प्रस्ताव हेतु अंतिम तिथि 22अगस्त तक बढ़ा दी गई है। उक्ताशय की जानकारी समिति के अध्यक्ष रमेश के साहू एडव्होकेट ने दी।
श्री साहू ने बताया कि केवल होशंगाबाद जिले एवं मध्यप्रदेश के योग्य शिक्षकों के प्रस्ताव अब 15 अगस्त के स्थान पर 22 अगस्त तक जमा किये जा सकते हैं।
देश के अन्य प्रदेशों के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके है। विपिन जोशी स्मारक समिति के सचिव चन्द्रप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान की तैयारियां जोरों से चल रही है। उन्होंने अनुरोध किया है जिन शिक्षकों ने अपनी चलित ट्राफी जमा नहीं की है वे 22 अगस्त तक समिति कार्यालय में जमा करा दें।
विपिन जोशी स्मारक शिक्षक सम्मान के प्रस्ताव हेतु अंतिम तिथि 22 हुई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







