---Advertisement---

बड़ी टीम, बड़ी दबिश भी की लेकिन सफलता अपेक्षित नहीं

By
On:
Follow Us

इटारसी। जिला पुलिस और जिला आबकारी की टीम ने आज इटारसी में शराब के अवैध कारोबारियों पर बड़ी दबिश दी। टीम भी बड़ी थी लेकिन सफलता अपेक्षित नहीं मिली। पांच टीमों ने महज 8 प्रकरण बनाए और केवल 60 लीटर शराब और 15 सौ किलो महुआ लाहन हाथ लगा।
पुलिस और आबकारी विभाग को जैसी उम्मीद थी, वैसा कुछ इटारसी में तो हाथ नहीं लगा है। दरअसल पुलिस को सूचनाएं मिल रही थीं कि इटारसी और आसपास बड़े पैमाने पर शराब का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। यहां सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग और सहायक आयुक्त आबकारी राजनारायण सोनी के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई के लिए टीम आ गई। पूरे शहर में एकसाथ दबिश देने के इरादे से पांच टीमें गठित की गईं। चार एडीओ, चार एसआई और दर्जनों प्रधान आरक्षक, आरक्षकों को मिलाकर टीम में 75 लोग शामिल थे।
एसआई राजेश साहू ने बताया कि टीम ने नाला मोहल्ला, नई गरीबी लाइन, सूरजगंज, बालाजी मंदिर क्षेत्र मेहरगांव, जुझारपुर, पोर्टरखोली में छापामार कार्रवाई की। सब मिलाकर टीम के हाथ महज 60 लीटर कच्ची शराब और 15 सौ किलो महुआ लाहन लगा। इतना तो आबकारी विभाग की रूटीन छापेमारी में ही मिल जाता है। कल ही स्थानीय टीम ने बालाजी मंदिर के पास छापामार कार्रवाई करके अशोक कुचबंदिया के खिलाफ जहरीली शराब का प्रकरण पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.