इटारसी। बाबा गोदड़ी वाला धाम मालवीयगंज में चल रहे मोटापा प्रबंधन योग शिविर का समापन रविवार 20 अगस्त को किया जाएगा। शिविर के विषय में जानकारी देते हुए सन्मुखदास चेलानी ने बताया कि पिछले 16 अगस्त से यहां शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अनेक लोग प्रतिदिन सुबह 6 बजे से आकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। प्रतिदिन शिविर सुबह 6 से 7:30 बजे तक चलता है। शिविर का समापन 20 अगस्त को होगा जिसमें अनुविभागीय दंडाधिकारी अभिषेक गेहलोत मुख्य अतिथि रहेंगे।
मोटापा प्रबंधन योग शिविर का समापन 20 को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







