लापरवाही से हो रहा नियम विरुद्ध निर्माण कार्य
प्रमोद गुप्ता
पाथाखेड़ा। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा इन दिनों अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। बताया जाता है कि उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए डब्ल्यूसीएल का सिविल विभाग सफेद ईंट के स्थान पर लाल ईंट से बंद हो चुकी पी केवल माइंस की लेम्प रूम के पुराने भवनों की मरम्मत के कार्य में जुटा हुआ है। बताया जाता है कि वर्क आर्डर में सफेद ईट के स्थान पर लाल ईट का उपयोग किया जाना बताया जा रहा है । इसकी जानकारी डब्ल्यूसीएल के सिविल विभाग को होने के बाद भी संबंधित ठेकेदार पर कोई भी कार्यवाही न किया जाना कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है।
सूत्रों की माने तो वर्तमान समय में जो सिविल अधिकारी है वे पेंच, कन्हान से पाथाखेड़ा आए हुए हैं ,और उन के माध्यम से पेंच, कन्हान के चहिए ठेकेदारों को पाथखखेड़ा लाकर अपने मन मुताबिक कार्य करवाया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय ठेकेदारों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय स्तर के ठेकेदारों के माध्यम से सीएमडी को भी इस मामले की शिकायत करने की तैयारी की जा रही है यदि ठेकेदारों के माध्यम से ऐसा किया जाता है तो पाथाखेड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक के लिए मुसीबत बन सकती है।
इनका कहना है…!
बंद पी केवल खदान में जो निर्माण कार्य किया जा रहा है वह वर्क आर्डर के अनुरूप नहीं है। इसकी शिकायत मिली है। जांच के बाद संबंधित विभाग के आला अधिकारियों पर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।
उदय कावले महाप्रबंधक पाथाखेड़ा







