इटारसी। भारतीय स्टेट बैंक शाखा देशबंधुपुरा के पास से मालवीयगंज निवासी एक व्यक्ति की मोटर सायकिल अज्ञात चोर ले गया है। घटना मंगलवार की शाम करीब 7 बजे की है। काफी तलाश करने के बाद बुधवार की रात करीब सवा दस बजे बाइक मालिक ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज करायी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मालवीयगंज निवासी राजेश पिता प्रयागदास चौधरी, 40 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा देशबंधुपुरा इटारसी के पास से अज्ञात चोर उसकी बाइक क्रमांक एमपी 05, एमटी 0949 चुरा ले गया है। बाइक की कीमत 40 हजार रुपए बतायी जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
टैंकर ने कार को टक्कर मारी
नेशनल हाईवे पर बागदेव के पास एक टैंकर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सुखतवा निवासी एक व्यक्ति की कार में टक्कर मार दी। घटना में कार क्षतिग्रस्त हुई है। कार चालक सिद्धार्थ पिता हीरालाल राय 39 वर्ष ने पथरोटा थाने में टैकर क्रमांक आरजे, 27 जीए 2225 के चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
एसबीआई के पास से मोटर सायकिल चोरी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






