इटारसी। आज शाम को खेड़ा स्थित एक सीमेंट गोदाम में सीमेंट खाली करने जा रहा ट्राला पलट गया। घटना से ट्राले में रखी करीब डेढ़ हजार बोरी सीमेंट रोड के साइड में बिखर गई।
मिली जानकारी के अनुसार खेड़ा स्थिति एसके तिवारी की गोदाम में सीमेंट उतारने जा रहा ट्राला क्रमांक आरजे 09 जीबी 5444 रोड किनारे एक गड्ढे में फंसकर पलट गया। ट्राला पलटते ही दो हिस्सों में हो गया और उसमें रखी लगभग डेढ़ हजार बोरी सीमेंट रोड किनारे बिखर गई। हालांकि घटना में कोई जानोमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
सीमेंट से भरा ट्राला पलटा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








