इटारसी। नाला मोहल्ला स्थित ठंडी पुलिया के पास चलती ट्रेन से उतरते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। महिला आगरा से होशंगाबाद आ रही थी लेकिन ट्रेन होशंगाबाद नहीं रुकी। महिला ने सोचा इटारसी उतर जाएगी, लेकिन ट्रेन यहां भी नहीं रुकी और ठंडी पुलिया के पास मोड़ पर जब धीमी हुई तो महिला ने यहां उतरने की कोशिश की और उतरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना में उसके दोनों पैर कट गए हैं।
जीआरपी के अनुसार बाबई निवासी महिला एपी एक्सप्रेस से आगरा से होशंगाबाद आ रही थी। ट्रेन होशंगाबाद नहीं रुकी तो महिला ने इटारसी पहुंच गई। ट्रेन इटारसी स्टेशन पर भी नहीं रुकी तो महिला ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। ट्रेन से उतरते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन में जा घुसी। ट्रेन की चपेट में आने से महिला के दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। महिला को खून से लथपथ इटारसी के सरकारी अस्पताल में 108 की मदद से लाया गया, जहां पर उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जाता है कि महिला को ट्रेन के स्टापेज की जानकारी नहीं थी और वह एपी एक्सप्रेस में बैठ गई। ट्रेन का स्टापेज इटारसी और होशंगाबाद नहीं होने की वजह से महिला हड़बड़ा गई और ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगी और हादसे का शिकार हो गई।
चलती ट्रेन से उतरते समय महिला के दोनों पैर कटे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







