इटारसी। पार्षद यज्ञदत्त गौर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक पत्र देकर स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए शहर में स्वच्छंद विचरण करने वाले सूअरों से नगर को मुक्त कराने की मांग की है। श्री गौर ने कहा है कि इटारसी नगर में स्वाइन फ्लू की गंभीर बीमारी फैल रही है। शहर में एक मृत्यु तथा एक नपा अधिकारी के भी ऐसी बीमारी से ग्रस्त होने की जानकारी है। पूर्व के वर्षों में भी इटारसी नगर इस गंभीर बीमारी से अनेकों अपनों को खो चुका है। ऐसी बीमारी का मुख्य फैलाव कारण सूअर माने जाते हैं। विगत कुछ माह से शहर में सूअरों की आबादी में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। आजकल तो बाज़ार एरिया में भी बेख़ौफ़ सूअर घूम रहे हैं. अत: श्रीमान से अनुरोध है कि सूअर पालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें तथा शहर को सुअरों से मुक्त कराएं।
सूअरों को पकडऩे कार्रवाई की मांग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








