इटारसी। पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों से चार सटोरियो को गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टा सामग्री और नगद राशि जब्त की जबकि तीन जगह पर अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करके कच्ची शराब जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस सूरजगंज गली नंबर दो में सट्टा लिखते दो लोग सोनू पिता खूबचंद 40 वर्ष और कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टा सामग्री और 1140 रुपए जब्त किए हैं।

इसी तरह से पीपल मोहल्ला से जगमक पिता वीरू प्रजापति 50 को 850 रुपए और सट्टा सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। बस स्टैंड पर सट्टा लिखते शेख अशफाक पिता शेख अहकाम 24, निवासी गैरेज लाइन को 280 रुपए और सट्टा सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ 4 क धूर्त अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।








