इटारसी। कुर्बानी का त्योहार ईद उल-अजहा मुस्लिम समुदाय आज हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। नाला मोहल्ला स्थित नई ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही नए-नए कपड़े पहनकर पहुंच गए थे। ईद की विशेष नमाज में मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। पुलिस और प्रशासन ने भी कुर्बानी के इस त्योहार के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
ईद-उल-अजहा पर्व पर ईदगाह में नमाज में पहुंचे सैंकड़ों
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








