इटारसी। खंडवा-तलवडिय़ा से विन्डो निरीक्षण करके लौट रहे भोपाल मंडल रेल प्रबंधक शोभन चौधुरी को देख इटारसी रेलवे स्टेशन पर सफाई की औपचारिकता की गईं। स्थानीय प्रबंधन ने यह जताने का प्रयास किया है कि इतनी ही गंभीरता से हमेशा यहां सफाई होती है। हालांकि यह महज दिखावा और औपचारिकता के कुछ नहीं था।
डीआरएम श्री चौधुरी हालांकि इटारसी रेलवे स्टेशन पर नहीं उतरे और अपनी बोगी के भीतर से ही उन्होंने विन्डो निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के स्थानीय प्रबंधन से जुड़े अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे थे। कुछेक जवाबदार अफसरों ने उनसे बातचीत भी की लेकिन ज्यादातर बाहर ही खड़े रहे। तलवडिय़ा से लौटते वक्त डीआरएम ने इटारसी तक सभी स्टेशनों का विंडो निरीक्षण किया।
डीआरएम को देख होने लगी सफाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








