इटारसी। दि इटारसी ग्रेन एंड शीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने वरिष्ठजनों की सहमति से संगठन की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
गठित कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पर पर प्रदीप मालपानी और अनिल राठी को नियुक्त किया है। इसी तरह से सचिव प्रकाश खंडेलवाल, सहसचिव शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय जैन को मनोनीत किया। कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष ओसवाल, हरजिंदर सिंघ बिन्द्रा, मुकेश जैन, महेन्द्र शर्मा, हितेष चांडक, मनीष अग्रवाल शामिल किए। एसोसिएशन के संरक्षक सतीश अग्रवाल सांवरिया, प्रदीप तोतला, कैलाश शर्मा, महेन्द्र खंडेलवाल और प्रभात खंडेलवाल रहेंगे। प्रवक्ता की जिम्मेदारी मनोज अग्रवाल को दी गई है।
ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








