ट्रेन से गिरकर मौत
इटारसी। मुगलसराय से नागपुर जा रहे एक यात्री का यहां रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने में अज्ञात ने पर्स उड़ा लिया। वह चंदौली से इटारसी आया था और यहां से ट्रेन बदलकर नागपुर जाना था। यात्री जब जीआरपी थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो यहां उससे केवल आवेदन लेकर चलता कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार चंदौली निवासी विवेक पिता विद्यासागर 18 वर्ष नागपुर जाने के लिए ट्रेन का पता करने मुसाफिरखाने पहुंचा। उसने यहां एक युवक से ट्रेन का पता करने के लिए पूछताछ की तो उसने उसे पूछताछ खिड़की पर भेज दिया। यहां ट्रेन की जानकारी लेकर जब वह टिकट खिड़की पर पहुंचा और पर्स निकालने लगा तो पर्स गायब था और वह युवक भी लापता हो गया जिससे उसने ट्रेन के विषय में पूछा था। पर्स में 13 सौ रुपए नगद, हाईस्कूल की मार्कसीट और मोबाइल का बिल था।
ट्रेन से गिरकर मौत
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6-7 पर रात में अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना में उसका सिर धड़ से अलग हो गया है। अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना मुंबई छोर की है। पहनावे से युवक अच्छे घर का मालूम हो रहा है। जीआरपी ने मर्ग कायम कर लिया है।
ट्रेन का पता करने गए यात्री का पर्स उड़ाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








