सारणी। सतपुड़ा ताप विद्युत ग्रह में कार्य करने वाले श्रमिक साथियों की समस्याओं को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में श्रमिकों ने अपनी समस्या रखी। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुनील सरियाम ने बताया कि श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं होना, राष्ट्रीय अवकाश के दिन कार्य कराने पर 1 दिन की ही मजदूरी दी जाती है तथा श्रमिकों के ईपीएफ की कटौती की जानकारी ठेकेदार द्वारा प्रति माह नहीं दी जाती है। इस तरह की समस्याएं श्रमिकों ने बैठक में बतायीं। बैठक में दीपक भुमरकर, राकेश नामदेव, यूनुस खान, कोमल सिंह, गुलाब यूनानी, दीपक सोनी, सदाशिव विश्वकर्मा, रामभरोस वर्मा, प्रकाश धारसे, बाबूराव मगरदे, शिवपाल निरापूरे, राजेश भारती, प्रदीप पवार, नरेंद्र जगदेव, आबिद खान, कोमल यादव, कमोद यादव, राजू यादव, हरि सिंह आदि श्रमिक साथी उपस्थित थे।
श्रमिकों ने बैठक में रखी अपनी समस्याएं
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







