इटारसी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा होशंगाबाद में आयोजित संभाग स्तरीय सीनियर वर्ग 19 वर्ष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में श्री टैगोर विद्या मंदिर के विद्यार्थी हितेष पोकर एवं राहुल साहू ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए स्थान बनाया है।
स्कूल के खेल शिखक अरविंद रैकवार के मार्गदर्शन में दोनों विद्यार्थियों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चयनित विद्यार्थी 15 सितंबर से शिवपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शाला व संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर शाला परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश स्तर पर खेलेंगे टैगोर के विद्यार्थी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







