इटारसी। सिटी पुलिस ने कुर्मी मोहल्ला मालवीयगंज से चार युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इनसे ताश की गड्डी एवं 850 रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों पर 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मालवीयगंज से बबलू पिता विजय अग्रवाल 26 वर्ष निवासी बालाजी मंदिर, विशाल पिता कमल कुचबंदिया 20 जनता स्कूल के पास, अरविंद पिता श्रीनारायण नागर 36 वर्ष मालवीयगंज, संदीप पिता नारायण यादव 28 वर्ष मालवीयगंज को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने ग्राम मोरपानी में छोटू पिता सलीब कोरकू 25 वर्ष को 17 नग देसी प्लेन मदिरा जब्त की है। जब्त मंदिरा की कीमत 850 रुपए बतायी जा रही है। आरोपी को 34 एक आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इसी तरह से भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला से पुलिस ने पिंकी कुचबंदिया को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। छत्रपाल ढाबा के पास से सुनील पिता रामभरोस निवासी साईनाथ बेकरी को 16 पाव देसी मंदिर प्लेन के साथ गिरफ्तार किया है।
जुआ खेलते चार गिरफ्तार, शराब जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







