इटारसी। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बच्चों का पोषण स्तर बढ़ाने के लिये अटल बाल पालक योजना आरंभ की गई है। इसका खण्ड स्तरीय सम्मेलन 14 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से ईश्वर रेस्टोरेन्ट न्यास कॉलोनी इटारसी में आयोजित किया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया करेगें। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी ने इटारसी एवं केसला के सभी अटल बाल पालकों से सम्मेलन में भाग लेने का अनुरोध किया है।
अटल बाल पालक सम्मेलन कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







