नेत्र शिविर 30 अक्टूबर को
इटारसी। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में 30 अक्टूबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्साल में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं लैंप प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के पूर्व आज अस्पताल के सभाकक्ष ेमें आशा कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सेवा सदन से आए विशेषज्ञ ने संस्थान के विषय में जानकारी दी साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को मोतियाबिंद के मरीजों और आंख से संबंधित अन्य रोगों की पहचान के तरीके समझाए। आशा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे नेत्र शिविर में ऐसे मरीजों की पहचान कर लाएं और उनको लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि आपकी मदद से किसी की नेत्र ज्योति बढ़ेगी, यह एक पुण्य कार्य होगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक सेवा सदन से आकर मरीजों की जांच करेंगे साथ ही आपरेशन योग्य मरीजों को सेवासदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल ले जाकर आंखों का आपरेशन किया जाएगा। कार्यक्रम में अस्पताल के अधीक्षक डॉ.एके शिवानी और नेत्र सहायक राकेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
कार्यशाला में दी नेत्र शिविर की जानकारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








