इटारसी। हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा ताम्रकार समाज के जिला समिति का गठन 17 सितम्बर दिन रविवार समय सुबह 11 बजे से प्रकाश ताम्रकार के निवास इंगल चाल डॉ. रंधावा गली में होगा।
संभागीय चुनाव अधिकारी किशोर करैया केप्टीन ने बताया कि जिलास्तर के गठन में समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहेंगे। संयोजक प्रकाश पैगवार ने जिले के सभी नगर समिति अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी समिति के साथ उपस्थित होकर जिला समिति गठन में सहभागिता करें।
ताम्रकार समाज का जिला स्तरीय गठन कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








