इटारसी। केसला ब्लाक के ग्राम सुखतवा के रेस्ट हाउस के वालीबाल ग्राउंड में आज मप्र शिवसेना की जिला शाखा के द्वारा सुखतवा से कालाआखर वाहन रैली व आमसभा आयोजित की जाएगी। नवनियुक्त जिला युवा शाखा अध्य्क्ष शैलेन्द्र राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाणेश्रर महावर शामिल होंगे। प्रदेश युवा शिवसेना के उपाध्यक्ष रज्जन सोनकर ने बताया कि आम सभा में नवनियुक्त पद अधिकारी की घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। कार्यक्रम को जय शंकर तिवारी, राजेश आनंद सरकार, नरेंद्र सोनी, पिंटू राठौर, अनिल साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।
शिवसेना की विशाल रैली व आमसभा कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








