इटारसी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीय में अखिल भारतीय जिला स्तरीय और विभाग स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बौद्धिक प्रतियोगिता के अंतर्गत विज्ञान मेला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
विद्यार्थी कुल 17 अलग-अलग विधाओं में अपना प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं में वैदिक गणित, विज्ञान प्रश्न मंच, सामान्य प्रश्न मंच, विज्ञान मॉडल, एकल अभिनय, एकल गायन आदि में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद विभाग स्तरीय और फिर प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में हरदा में विजेता पहुंचेंगे।
कक्षा एक से पांच शिशु वर्ग, बाल वर्ग, तरुण और किशोर वर्ग में विभाजित प्रतियोगिता में शामिल होने आए विद्यार्थियों को आज उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने उर्जा से लबरेज किया। वक्ताओं ने बच्चों से कहा कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें ताकि वे जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन कर सकें। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा अखिल भारतीय जिला स्तरीय और विभाग स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताऐं एवं विज्ञान मेला प्रतियोगिताएं 16 सितंबर से 18 सितंबर तक सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीय गंज इटारसी में होगी जिसमें जिले के 10 सरस्वती विद्यालय से लगभग 275 प्रतिभागी भाग लेंगे एवं कुल 17 अलग-अलग विधाओं में अपना प्रदर्शन करेंगे। इन विधाओं में वैदिक गणित विज्ञान एवं सामान्य प्रश्न मंच चित्रकला शास्त्रीय नृत्य एवं शास्त्रीय संगीत विज्ञान प्रदर्श और विज्ञान पत्र वाचन आदि विधाएं प्रमुख होंगी। प्राचार्य शिवराज चौधरी ने बताया की निर्णायकों की भूमिका में नगर के शिक्षाविद एवं विद्वान लोग उपस्थित रहेंगे।
जिलेभर के विद्यार्थी हो रहे हैं शामिल, प्रतियोगिताएं शुरु
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







