---Advertisement---

आकर्षक रही गोपाल की झांकी और पूजा की थाली

By
On:
Follow Us

इटारसी। तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल बहुरानी मंडल द्वारा शनिवार को समाज की महिलाओं और युवतियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जयंती आयोजन के तहत आज अग्रवाल भवन में गोपाल की झांकी सजाओ, पूजा थाली बाली कुंज बिहारी और पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तरुण अग्रवाल मंडल के अध्यक्ष गुलाबचंद्र अग्रवाल, बहूरानी मंडल अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल व सभी सदस्यों, मंडल सचिव राजेश अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन व आरती करके किया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक श्रीमती शिल्पा मनीष अग्रवाल, सहसंयोजक श्रीमती खुशबू पंकज गोयल के नेतृत्व में लड्डू गोपाल जी की सुंदर झांकियां बनायी जिसमें संयोजक श्रीमती रितु मोनेको, श्रीमती मोनिका संजय, श्रीमती अंजलि अमित, श्रीमती श्वेता संजय का विशेष सहयोग रहा।
कुंजबिहारी जी की पूजा थाली प्रतियोगिता में महिलाओं व युवतियों ने उत्साह से भाग लिया। संयोजक श्रीमती प्रिया बृजेश, श्रीमती नेहा हितेष, श्रीमती वंदना विकास, श्रीमती मोनिका राहुल, श्रीमती अर्पणा नितांत गुप्ता का सहयोग रहा। पाक कला प्रतियोगिता में फलाहारी व्यंजन बनाने थे। इसमें समाज की महिलाओं और युवतियों ने घर से व्यंजन बनाकर लाये। प्रतियोगिता में संयोजक श्रीमती विनीता सतीश, श्रीमती वनीता अजय, श्रीमती पूनम सीमांत गुप्ता का सहयोग रहा।
निर्णयानुसार लड्डू गोपाल की झांकी में 50 वर्ष से ऊपर व युवतियों में संयुक्त रूप से प्रथम झूला ग्यारस झांकी व कृष्ण जन्म यमुना नदी रही। द्वितीय नौका विहार झांकी व शाही दरबार झांकी रही। 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम जय जवान, जय किसान झांकी, द्वितीय वृंदावन के कान्हा संग रास और तृतीय अटपटी छवि दर्शन होवे, रही। कुंज विहारी की पूजा थाली में 50 वर्ष से ऊपर वर्ग में प्रथम सरोज अग्रवाल, द्वितीय चंदा पूनमचंद्र, तृतीय राजकुमारी, 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम प्रिया बृजेश अग्रवाल, द्वितीय मोनिका राहुल और तृतीय शीतल अग्रवाल रहीं। युवतियों के वर्ग में प्रथम निहारिका, द्वितीय रोशनी और तृतीय वैष्णवी रही।
रविवार 17 सितंबर को अग्रवाल युवक दल द्वारा श्री अग्रसेन मेला का आयोजन अग्रवाल भवन में होगा। इसके संयोजक अग्रवाल युवक दल अध्यक्ष दीपांशु दिनेश अग्रवाल एवं सह संयोजक विवेक रामलाल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल, एडिशनल एसपी शशांक गर्ग एवं एसडीएम अभिषेक गेहलोत अतिथि रहेंगे। तरुण अग्रवाल मंडल, अग्रवाल महिला मंडल, युवक दल, बहुरानी मंडल ने सभी सामाजिक बंधुओं से मेले में शामिल होने का अनुरोध किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.