---Advertisement---

पत्रकारों की दशा और पत्रकारिता की दिशा पर होगा चिंतन

By
On:
Follow Us

पत्रकार कल्याण परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन कल
इटारसी। पत्रकार कल्याण परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 सितंबर रविवार को सुबह 10 बजे से खेड़ा स्थित साईं कृष्णा रिसोर्ट में होगा। सम्मेलन में देश भर के पत्रकार तीन सत्रों में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष शिव भारद्वाज ने बताया किदेश व प्रदेश के विभिन्न जिलों से पत्रकारों का आगमन शुरु हो गया है। रविवार की सुबह साढ़े 10 बजे अधिवेशन का प्रथम सत्र शुरु होगा जो 12:20 बजे तक चलेगा। इसमें प्रदेश के एडीजीपी मनीष शंकर शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर उमाकांत उमराव करेंगे। विशिष्ट अतिथि संभाग के आईजी रवि गुप्ता, कलेक्टर अविनाश लवानिया, एसपी अरविंद सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत पीसी शर्मा, एसडीएम अभिषेक गेहलोत व एसडीओपी अनिल शर्मा होंगे।
द्वितीय सत्र दोपहर 12:30 बजे होगा। इस सत्र में मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा होंगे। अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी करेंगे। विशिष्ठ अतिथि खनिज निगम अध्यक्ष शिव चौबे, पूर्व लोनिवि मंत्री सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, हरदा विधायक आर के दोगने, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, पूर्वमंत्री विजय दुबे काकूभाई, पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला होंगे। विशेष अतिथि सतना नगर निगम महापौर ममता पांडे, इटारसी नपाध्यक्ष सुधा राजेंद्र अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, कृउप मंडी अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर, होशंगाबाद नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, पिपरिया नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, सोहागपुर नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मालवीय होंगे। मुख्य आकर्षण होंगे भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिवेदी, अशोक त्रिपाठी, कमल सूर्यवंशी, नितिन मिश्रा। तीसरा सत्र शाम 4 बजे से शुरु होगा जिसमें पत्रकार कल्याण परिषद की राष्ट्रीय कार्यसमिति का निर्वाचन होगा। प्रदेश अध्यक्ष शिव भारद्वाज ने संभाग के सभी पत्रकार बंधुओं से अधिवेशन में शामिल होने की अपील की है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.