---Advertisement---

प्लीज़, आपका शहर है गंदगी न फैलाएं

By
On:
Follow Us

स्वास्थ्य और राजस्व अधिकारियों ने किया दुकानदारों से निवेदन
इटारसी। ये आपका ही शहर है, इसे साफ रखने में नगर पालिका की मदद करें, कृपया गंदगी न फैलाएं। हम आपसे सहयोग की अपेक्षा लेकर आए हैं। यह निवेदन आज नगर पालिका के स्वच्छता और राजस्व विभाग की टीम ने विभाग के सभापति के साथ बाजार में जाकर दुकानदारों से किया।
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र के नागरिक सहभागिता अभियान के तहत सफाई की मुहिम चलायी जा रही है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को हो चुका है। बाजार क्षेत्र में कचरे की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है, क्योंकि कतिपय दुकानदार सड़क पर ही कचरा फैक रहे हैं और बीते कई महीनों से निवेदन के बावजूद वे अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव भी नहीं ला रहे हैं। अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक सफाई के लिए प्रयास किए जाने हैं। 17 सितंबर को सेवा दिवस के तौर पर प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय जन, अशासकीय स्वयंसेवी संगठन, जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता श्रमदान गतिविधियों का आयोजन भी होना है।
शनिवार को सुबह स्वास्थ्य अधिकारी एसके तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी, राजस्व उपनिरीक्षक संजीव श्रीवास्तव ने सभापति राकेश जाधव के साथ बाजार में पहुंचकर दुकानदारों से निवेदन किया है। लगातार कई महीनों से निवेदन कर रही नगर पालिका इस बार ऐसे दुकानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मन बना चुकी है जो, लगातार निवेदन को नजर अंदाज करके कचरा सड़क पर फैक रहे हैं। इसके तहत ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर उनकी सूची शिकायत सहित एसडीएम के पास पेश की जाएगी। एसडीएम ही ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
आज सुबह दुकानों को समझाइश दी गई है कि वे सड़क पर कचरा न फैकें, जब नपा के कर्मचारी सफाई करके चले जाते है, तब कई दुकानदार अपनी दुकान खोलकर सफाई करते हैं और कचरा सड़क पर लगा देते हैं। ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया है। टीम ने आज जवाहर बाजार, बजाजी लाइन, नीमवाड़ा, पटवा लाइन, द्वारिकाधीश मंदिर के आसपास के बाजार, पुराना फल बाजार आदि में जाकर व्यापारियों से निवेदन किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.