इटारसी। राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न वसूली जैसे डायवर्सन अर्थदंड नजूल आदि को कैशलेस पद्धति के माध्यम से जमा कराने हेतु प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार इटारसी, नायब तहसीलदार इटारसी, सब ट्रेजरी ऑफिसर, तहसील इटारसी के समस्त पटवारियों राजस्व निरीक्षकों स्टांप वेंडर एमपी ऑनलाइन कियोक्स के प्रतिनिधि, लोक सेवा केंद्र के प्रबंधक उपस्थित रहे। तहसील इटारसी के सहायक ई गवर्नेंस मैनेजर तरुण द्वारा साइबर ट्रेजरी के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। आयुक्त नर्मदापुरम संभाग तथा कलेक्टर होशंगाबाद के निर्देशन में दिए गए इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समस्त प्रकार की राजस्व वसूली के जमा कराए जाने में नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि वह अपने घर से ही अथवा पंचायतों में उपलब्ध सीएससी के माध्यम से राजस्व वसूली को जमा करा सकें तथा उन्हें तहसील बैंक अथवा ट्रेजरी ऑफिस के चक्कर ना काटने पड़े।
एसडीओ राजस्व अभिषेक गेहलोत ने बताया कि 19 सितंबर 2017 मंगलवार को न्यूयार्ड गोचीतरोंदा में बहुदेशीय राजस्व वसूली शिविर में डायवर्जन वसूली, अर्थदंड, बैंक आरआरसी के बकायेदारों को सूचना पत्र देकर बुलाया है ताकि मौके पर ही ऑनलाइन पद्धति के माध्यम से वसूली की जा सके। उक्त वसूली कैंप में साइबर ट्रेजरी के माध्यम से कैशलेस वसूली भुगतान की जानकारी भी दी जाएगी साथ ही गोचीतरोंदा ग्राम पंचायत से संबंधित लंबित राजस्व प्रकरणों की सुनवाई भी की जाएगी।
राजस्व अमले को ऑनलाइन वसूली का प्रशिक्षण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







