इटारसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को आज भारतीय जनता पार्टी ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर श्रमदान कर सफाई की। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश महामंत्री राजो मालवीय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, जोगिंदर सिंह, अभिषेक तिवारी, रणजीत सिंघ चावला, ऋषि दुबे, कैलाश मालवीय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा भाजपा ने की थी और इसके तहत सफाई अभियान की घोषणा की थी। आज सुबह से ही भाजपायी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आयीं प्रदेश महामंत्री राजो मालवीय भी इसमें शामिल हो गईं। इस दौरान स्टेशन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन प्रबंधक के साथ सफाई कर्मियों ने भी हाथ बंटाया।
स्टेशन को साफ करने भाजपायियों ने उठायी झाड़ू
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







