इटारसी। तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में यहां अग्रवाल भवन में चल रहे श्री अग्रसेन जयंती कार्यक्रमों के अंतर्गत सोमवार और मंगलवार को पारंपरिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अग्रवाल भवन में रात 8 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के प्रवक्ता संजय शिल्पी ने बताया कि तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ होंगे। इन कार्यक्रमों के मुख्य संयोजक चंद्रकांत अग्रवाल, सह संयोजक दीपक हरिनारायण अग्रवाल तथा महिला सदस्यों में श्रीमती अंशु अश्विनी अग्रवाल, सुनीता राजेश अग्रवाल, प्रीति प्रशांत अग्रवाल और रेणु शैलेष अग्रवाल पुरुष सदस्यों में हरीश अग्रवाल, संजय शिल्पी, अनिल मित्तल, मनीष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, संजोग अग्रवाल, प्रियंक गोयल, सुदर्शन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संदेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल रहेंगे। मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद्र अग्रवाल, सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न वर्गों के तहत समाज के बालक बालिकाएं एकल, युगल नृत्यों व सामूहिक विचित्र वेशभूषा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को मप्र खनिज निगम के अध्यक्ष शिव चौबे रात 8 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
निर्णायक मंडल में पत्रकार बसंत चौहान, अरविंद शर्मा, श्रीमती पूजा कृष्णा राजपूत, आलोक शुक्ला और दिव्याकांता रहेंगे।
तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कल से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








