इटारसी। नगर पालिका के स्वच्छता विभाग ने संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र के निर्देश पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज दुकानदारों, व्यापारियों के साथ मिलकर बाजार एवं मंडी में सफाई करायी।
स्वास्थ्य अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि आज बाजार क्षेत्र में नालियों और सड़कों पर सफाई अभियान चलाया है। कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर को शहर के पार्क, बस स्टैंड, फ्लाईओवर आदि सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
दुकानदारों के साथ मिलकर की सफाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








