करीब सवा लाख रुपए की राशि जमा करायी
इटारसी। राजस्व विभाग ने आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय न्यूयार्ड में डायवर्जन अर्थदंड तथा राजस्व वसूली के संबंध में कैंप का आयोजन किया। आयुक्त तथा कलेक्टर के निर्देश कैंप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिषेक गेहलोत, तहसीलदार रितु भार्गव, सहायक ई गवर्नेंस मैनेजर तरुण तथा संबंधित राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित थे।
शिविर में गोचीतरोंदा ग्राम से कुल 67 व्यक्तियों द्वारा 122688 रुपए की राशि जमा की तथा धुरपन ग्राम से कुल 40 व्यक्तियों द्वारा राशि 23,118 जमा की गई। वसूली कैंप के पूर्व ग्राम के डायवर्सन खसरों को कंप्यूटरीकृत प्रारूप में बनाया तथा खातेदारों को वसूली के नोटिस तामिल कराए। कैंप का उद्देश्य नागरिकों को परिवर्तित भूमि के संबंध में लिए जाने वाले वार्षिक भू-भाटक तथा पंचायत उपकर की जानकारी देना भी था। अनावेदक सुश्री टीना पुत्री बाबूलाल ने बताया कि 1984-85 से 32 वर्षों में पहली बार उसे डायवर्सन टैक्स की बकाया की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसे जमा किया। इस कैंप का उद्देश्य राजस्व वसूली के लिए ऑनलाइन पेमेंट या कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देना था। प्रायोगिक रुप से एमपी ऑन लाइन के वेंडर के माध्यम से 13 व्यक्तियों की 1945 रुपए की राशि को साइबर ट्रेजरी के माध्यम से कैंप में ही ऑनलाइन जमा कराया, रसीद भी ऑनलाइन ही दी। मंजुबाई पत्नी काशीराम के पुत्र ने अपने एटीएम कार्ड से राशि का भुगतान स्वयं ऑनलाइन ही किया। गोविंद यादव ने नेट बैंकिंग के माध्यम से भू-भाटक को जमा किया।
ऑनलाइन को बढ़ावा देने लगाया शिविर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







