इटारसी। सहायक आयुक्त के आदेश पर चूरना आश्रम के अतिरिक्त कक्ष को ठेकेदार द्वारा किये गए अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
ब्लाक शिक्षा अधिकारी आशा मौर्य,जनपद अध्यक्ष गणपत उइके, जनपद सदस्य धर्मेंद्र पालीवाल, फागराम एवं रामप्रीत परते की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया और पंचनामा बनाया गया। 5 साल से अतिरिक्त कक्ष पर ठेकेदार का कब्जा था।
14 जून 2017 को पंचनामा बनाकर खाली कर चाबी सौंपने का ठेकेदार को आदेश दिया था।जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा आश्रम के अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया था।
आश्रम के अतिरिक्त कक्ष से कब्जा हटाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







