---Advertisement---

कल नारद मोह से प्रारंभ होगा रामलीला मंचन

By
On:
Follow Us

श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव की तैयारी पूर्ण
इटारसी। नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में एक शताब्दी पुराने दशहरा और रामलीला महोत्सव का इस बार भी ऐतिहासिक आयोजन गांधी मैदान और पुरानी इटारसी के दशहरा मैदान पर आज नारद मोह से प्रारंभ होगा। नवरात्रि के दौरान गांधी मैदान, सूखा सरोवर मैदान, जयस्तंभ, देवल मंदिर, श्री द्वारिकाधीश मंदिर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों की समिति का गठन हो चुका है।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल रामलीला, रासलीला महोत्सव मुख्य समिति की अध्यक्ष रहेंगी। नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी इन समितियों के उपाध्यक्ष रहेंगे तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी इनके सचिव रहेंगे।

ये रहेगी इटारसी की समिति
गांधी मैदान पर होने वाले महोत्सव की समिति में जसबीर सिंघ छाबड़ा सभापति, संयोजक, कुलदीप रावत पार्षद सह संयोजक, सभापति रेखा प्रदीप मालवीय, कुलदीप कौर, पार्षद राजकुमार यादव, संगीता आशीष मालवीय, मंजू रामकिशन मालवीय और दिव्या बस्तवार सदस्य रहेंगी। शेर-ढोल प्रतियोगिता समिति में पार्षद यज्ञदत्त गौर संयोजक, मनोज गुड्डू गुप्ता, महेश आर्य, संजय चौधरी, निजामुद्दीन बाबा। श्रीराम बारात समिति में सभापति राकेश जाधव संयोजक, संजय चौधरी पार्षद सहसंयोजक, जसबीर सिंघ छाबड़ा, सभापति भरत वर्मा, मनोज गुड्डू गुप्ता और महेश आर्य सदस्य। रासलीला समिति में पार्षद अमृता मनीष ठाकुर संयोजक, तुलसा नंदू वर्मा सह संयोजक, मंजू कमल आर्य, गीता देवेन्द्र पटेल, ममता कौर, मधु मनोज बड़कुर सदस्य। दशहरा उत्सव समिति में भरत वर्मा संयोजक, पार्षद अनवर अली सहसंयोजक, राकेश जाधव, राजकुमार यादव, अनिता रजनीकांत सोनकर और नंदा सोनकर सदस्य रहेंगे।

पुरानी इटारसी समिति
श्रीराम लीला दशहरा महोत्सव पुरानी इटारसी की मुख्य समिति में नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी संयोजक, जयकिशोर चौधरी संचालक, पार्षद महेन्द्र चौधरी, सभापति सरोज उईके, शशि नरेश चौहान, दुर्गा नारायण सिंह ठाकुर, भागेश्वरी शिवकिशोर रावत, अरविंद चंद्रवंशी, शारदा बृजेश बामने, प्रियंका बसंत चौहान और अभिषेक कनोजिया सदस्य रहेंगे। पुरानी इटारसी दशहरा समिति में नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी संयोजक, जयकिशोर चौधरी संचालक, पार्षद महेन्द्र चौधरी, सभापति सरोज उईके, शशि नरेश चौहान, दुर्गा नारायण सिंह ठाकुर, भागेश्वरी शिवकिशोर रावत, अरविंद चंद्रवंशी, शारदा बृजेश बामने, प्रियंका बसंत चौहान और अभिषेक कनोजिया सदस्य रहेंगे। इसी तरह से रामलीला महोत्सव समिति में सरोज उईके संयोजक, लीलाधर मनवारे सहसंयोजक, शिवकिशोर रावत, राजकुमार गालर, रमाकांत चौधरी, बारेलाल पटेल, हरिलाल यादव, लीलाधर नामदेव, शिवनारायण चौधरी, धन्नलाल मालवीय, नंदकिशोर यादव, सुभाष मालवीय, अंजनि चौधरी, हरिनारायण बडोले, अशोक मालवीय, संतोष दीवान, एचआर वर्मा, राजेन्द्र बड़कु, ओपी यादव और मुरलीधर मेहतो सदस्य। दशहरा मैदान समिति में महेन्द्र चौधरी संयोजक, अनंत वर्मा और रामजीवन वर्मा सहसंयोजक, भागेश्वरी रावत, संध्या चौहान, मृदुला रावत, जमना मेहतो, संतोष साहू, सुरेश बड़कुर, उमेश बाजपेयी, डॉ. दीपक चौधरी, संजय धीमान, हरगोविंद राजपूत, कैलाश मालवीय, विक्रम सोनी सदस्य।

डंडा एवं गोंडी नृत्य देवल मंदिर
प्रियंका बसंत चौहान संयोजक, नीलेश चौधरी और आकाश गालर सहसंयोजक, ऋषि दुबे, सत्यनारायण चौधरी, रामलाल नल्या, शिव चौधरी, विवेक गालर, आनंद चौरे, अमित मेहतो, प्रवीण मेहतो, किशन यादव, गोपाल राजपूत, राजेश सोनी, अनिल चौधरी, बसंत चौहान, पप्पी पटेल, जयप्रकाश गालर, चेतन राजपूत और राजू बैस। श्रीराम बारात समिति में अभिषेक कन्नोजिया संयोजक, अरविंद चंद्रवंशी सहसंयोजक, उमेश पटेल, राजेश मालवीय, आलोक चौधरी, अनिल चिमानिया, विपुल चौधरी, आलोक वर्मा, कृष्णकांत मेहतो, निर्मल अग्रवाल, मो. अथर खान, रामशंकर मेहतो, प्रकाश चौधरी, मनीष गालर, गगल चौधरी और अवधेश मालवीय, देवेन्द्र तिलोटिया, मोहन पहलवान, कृष्णकांत साहू, नारायण ठाकुर, नरेश चौहान, पार्थ राजपूत, नीलेश चंद्रवंशी, योगेश अरक्का, स्वदेश गालर, आशु सराठे, खुशीलाल साहू, निमेश नामदेव, चेतन बामने, स्वनिल गढ़वाल, सुनील सोनी, मयंक मेहतो, गोविन्द मेहतो, अजित बड़कुर, रोहित मालवीय, आनंद गोस्वामी, श्रीकांत वर्मा, सौरभ वर्मा, सत्यम चौधरी, शशांक मालवीय, हेमंत चौधरी, अखिलेश कहार, महेश उईके, चेतन विश्वकर्मा, हेमंत मेहतो, आकाश शर्मा, पप्पू हासले, राजेन्द्र तोमर, मुन्ना अल्फा, सुबोध पटेल, बालमुकुंद इंगोले, शरद दीक्षित, आलोक दीक्षित, प्रदीप उईके और अखलेश वर्मा सदस्य रहेंगे।

रामलीला में कब क्या होगा
गुरुवार 21 सितंबर को शारदीय नवरात्रि के साथ ही श्रीराम लीला महोत्सव की शुरुआत नारद मोह से होगी। 22 को श्रीराम जन्म, विश्वामित्र आगमन, ताड़का, सुबाहु, मारीच वध, 23 को अहिल्या उद्धार, गंगापार नगरदर्शन और फूलबगिया, 24 को धनुष यज्ञ व लक्ष्मण परशुराम संवाद, 25 को शाम 5 बजे से श्री द्वारिकाधीश मंदिर से श्रीराम बारात, श्रीराम-सीता विवाह, 26 को कैकई-दशरथ संवाद, रामवनवास, 27 को केवट संवाद, दशरथ मरण व भरत मिलाप, 28 को सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंका दहन, 29 को विभीषण शरणागति, रामेश्वर स्थापना, अंगद रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति, 30 को मेघनाद, कुंभकर्ण, रावण वध्र और श्रीराम राज्याभिषेक होगा।

रासलीला की तिथि में बदलाव
श्रीरामलीला-दशहरा महोत्सव समिति ने श्री द्वारिकाधीश मंदिर में होने वाली रासलीला के कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव किया है। पहले यह 22 से 24 सितंबर तक होनी थी। लेकिन, अब यह 27,28 सितंबर को दोपहर 2 बजे तथा 29 को दोपहर 1 बजे से होगी। 27 को ऊखल बंधन लीला, 28 को काली नाग नाथन और 29 को मुदरी चोरी व बृज की होली की लीला दिन होगी। जयस्तंभ पर 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से जयस्तंभ चौक पर ढोल बाजे प्रदर्शन और शेर नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश स्तर पर ख्यातिप्राप्त सागर के शेर नृत्य कलाकार शामिल होंगे साथ ही प्रदेश स्तर के ढोल वादक भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शेर को तैयार करने का काम समिति सुबह 10 बजे से श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में करेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.