इटारसी। नगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी अमले ने आज शहर के बाजार में कार्रवाई करते हुए साढ़े आठ हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। अमले ने भारत टाकीज के पास से रोड किनारे बैठे फल और सब्जी वालों को हटाया। इस मार्ग पर दुकानदारों ने हद से बाहर सामान रखा था उनसे जुर्माना वसूला।
अतिक्रमण विरोधी अमले ने भारत टाकीज रोड, पुराना फल बाजार, जवाहर बाजार, नारियल बाजार, जयस्तंभ चौक, पूड़ी लाइन में कार्रवाई की। अमले में राजस्व निरीक्षक भरतलाल सिंघावने, राजस्व उपनिरीक्षक संजीव श्रीवास्तव के साथ राजस्व अमला और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल थे।
नपा कर्मचारियों ने कमला नेहरु पार्क के पास स्थित जैन जनरल स्टोर, अजंता स्पोट्र्स, राजहंस स्पोट्र्स, पूड़ी लाइन में दशरथ, अग्रवाल जलेबी दुकान सहित अनेक दुकानों से जुर्माना वसूला। आज अमले ने बड़ी मात्रा में सामान की जब्ती भी बनायी, इसके बाद नपा परिसर से जुर्माना वसूलकर दुकानदारों को सामान वापस किया।
अतिक्रमणकारियों से वसूले साढ़े आठ हजार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







