इटारसी। आज नगर कांग्रेस किसान कमेटी ने सिवनी मालवा थाना प्रभारी उमाशंकर यादव के खिलाफ एक ज्ञापन अनिल शर्मा एसडीओपी इटारसी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सिवनी मालवा में नगर किसान कांग्रेस द्वारा स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की अर्थी एवं पुतला दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्वक किया जा रहा था। सिवनी मालवा थाना प्रभारी उमाशंकर यादव द्वारा आंदोलन बीच में ही रोककर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। इस ज्ञापन के जरिये किसान कांग्रेस कमेटी ने सिवनीमालवा थाना प्रभारी के स्थानांतरण की मांग की।
थाना प्रभारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








