इटारसी। सागर मांझी की हत्या के विरोध में पुरानी इटारसी के नागरिकों ने आज दोपहर थाने का घेराव किया। ये लोग पिछले दिनों हुई सागर मांझी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृतक के माता पिता ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए दो दिन का वक्त दिया है।
उन्होंने कहा कि हत्याकांड को 3 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। पुलिस से मिलने आए लोगों ने पुलिस को दो दिन का वक्त दिया अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान भारी संख्या में इटारसी थाने में लोग और पुलिस बल मौजूद था।
आरोपियों को गिरफ्तार करने, दिया दो दिन का वक्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








