बाइक और मोबाइल चुराए
इटारसी। नेशनल हाईवे पर खेड़ा पेट्रोल पंप के पास एक स्कार्पियो चालक ने एक बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में स्कार्पियो चालके के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल पिता रामगोपाल पटेल 20 वर्ष निवासी तारारोड़ा ने शिकायत दर्ज करायी है कि सफेद कलर की स्कार्पियो क्रमांक डीएल 4 सी एमबी 9207 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक एमपी 48, बी 9001 में टक्कर मार दी जिससे उसके पिता रामगोपाल को चोट आयी है। उनका उपचार डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में चल रहा है।
बाइक और मोबाइल चुराए
तिलकसिंदूर रोड पर राजेश पिता रमेश चौरे 25 वर्ष, निवासी ग्राम रिघौराखेड़ा के साथ दो युवकों ने धोखे से घर छोडऩे का कहकर बाइक पर बैठे और साथ ले जाकर उससे किसी से बात करने के लिए पहले मोबाइल मांगा और फिर रोड किनारे खड़ी बाइक को भी चोरी कर ले गए। आरोपियों ने उसका एक मोबाइल और बाइक एमपी 05, एमक्यू 5205 उड़ा लिए। घटना में फरियादी को 12 हजार रुपए की चपत लगी है। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।







