महिला मंडल ने किए फल वितरण
इटारसी। श्री तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में मनायी जा रही महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किए।
अग्रवाल महिला मंडल की सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में जाकर मरीजों को फल, बिस्कुट आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अर्चना संतोष अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अनिता दीपक अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।
महिला मंडल ने किए फल वितरण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







