इटारसी। श्री तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन दिवस पर समाज के सदस्यों ने महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली। शाम को श्री अग्रवाल भवन से प्रारंभ हुए जुलूस में अग्रबंधु, महिलाएं, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए।
अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा प्रस्तावित अग्रसेन चौराहे से होकर तालाब मोहल्ला, 11 वी लाइन, नवमी लाइन होकर सराफा बाजार से जयस्तंभ पहुंची। यहां से कमला नेहरु पार्क होते हुए शीतला माता मंदिर के सामने से होकर वापस अग्रवाल भवन में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में जगह-जगह अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराज अग्रसेन की पूजा-अर्चना और शोभायात्रा में शामिल समाजजनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर तरुण अग्रवाल मंडल के अध्यक्ष गुलाबचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल, दीपक घनश्याम दास अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, चंद्रकांत अग्रवाल, ललित अग्रवाल, राजेश डॉ. आरबी अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, प्रियंक डीपी गोयल, हरीश जगदीशचंद्र अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, महिला मंडल से विनीता कैलाशचंद्र अग्रवाल, उषा महेशचंद अग्रवाल, अर्चना संतोष अग्रवाल, ज्योति गोविंद प्रसाद अग्रवाल, स्मृति दिनेशचंद्र अग्रवाल, बहुरानी मंडल की पदाधिकारी मनीषा आशुतोष अग्रवाल, श्रुति राकेश अग्रवाल, शिल्पा मनीष अग्रवाल, शिखा अजय अग्रवाल, विनिता सतीश अग्रवाल, वंदना विकास अग्रवाल, नेहा हितेश अग्रवाल, रितु मोनेको अग्रवाल, अर्पणा नितांत गुप्ता, युवक दल पदाधिकारी दीपांशु अग्रवाल, अमन राजेन्द्र अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, पवन महेश मित्तल, राहुल अग्रवाल, मोहन गोपाल अग्रवाल, हार्दिक मुकेश अग्रवाल, सागर अजय अग्रवाल, अर्पित राजेन्द्र ग्रवाल, सागर अग्रवाल सहित समाज संगठन के सदस्य शामिल हुए।
निकाला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








