इटारसी। केसला जनपद पंचायत की बैठक में आज अतिथि शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने का मुद्दा गरमाया। बैठक में कहा गया है कि बीईओ द्वारा अतिथि शिक्षकों के वेतन में जानबूझकर देरी की जा रही है। इसके साथ ही सुखतवा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम न होने से भी समस्या हो रही है।
बैठक में बताया गया है कि अतिथि शिक्षकों के लिए वेतन आदेश 18 सितंबर को आ चुके हैं, लेकिन बीईओ केसला की कथित मनमानी से अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। इसमें बीईओ ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ऑन लाइन प्रक्रिया के बाद वेतन दिया जाएगा। सदस्य फागराम ने पोस्टमार्टम कक्ष नहीं बनने पर चिंता जतायी।
अतिथि शिक्षकों के वेतन का मुद्दा गरमाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








