इटारसी। वनवासी कल्याण परिषद द्वारा आज कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्राम सुखतवा में हुई एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में होशंगाबाद एवं बैतूल जिले की आदिवासी, वनवासी के 19 वर्गों में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला नया जाम और टांगना के मध्य खेला गया। फाइनल में नया जाम ने 17 अंक लिये व टांगना ने 16 अंक। इस प्रकार 1 अंक से नया जाम विजेता हुई। वनवसी कल्याण परषिद के विभाग मुख्य डॉ यू, के शुक्ला ने विजेता टीम व उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर विनोद कटारे, विभाग संगटन मंत्री, शंभू सिंह चौहान, खेलकूद प्रमुख़ खरगौन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक साहू, राजेश वेलवंशी, विवेक राठौर एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
कबड्डी प्रतियोगिता में नयाजाम की टीम विजेता
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








